×

परिचय

about-us-img

परिचय

केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 1961 ई. में स्थापित स्वायत्त संगठन केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल द्वारा संचालित अखिल भारतीय स्तर की एक स्वायत्तशासी शैक्षिक संस्था है।

संस्थान का मुख्यालय आगरा में स्थित है। इसके 08 क्षेत्रीय केंद्र दिल्ली (स्थापना 1970), हैदराबाद (स्थापना 1976), गुवाहाटी (स्थापना 1978), शिलांग (स्थापना 1987), मैसूर (स्थापना 1988), दीमापुर (स्थापना 2003), भुवनेश्वर (स्थापना 2003), तथा अहमदाबाद (स्थापना 2006) में सक्रिय हैं।

हिंदी भारत की एकता एवं अखंडता की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में विद्यमान है। आधुनिक भारत के लिएराष्ट्रीय एकता सबसे बड़ा मूल्य है, जो केंद्रीय हिंदी संस्थान के हर कार्यक्रम के मूल में विद्यमान है। इन तथ्यों को ध्यान में रखकर केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के 'संस्था ज्ञापन' मेमोरेंडम ऑफ़ एसोसिएशन