हिंदीतर भाषी क्षेत्रों के हिंदी शिक्षकों और हिंदी सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मुख्यालय के अध्यापक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निम्नलिखित नियमित द्विवर्षीय (i,ii एवं iii) प्रशिक्षणपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं -
हिंदी शिक्षण निष्णात- एम.एड. स्तरीय (आगरा)
हिंदी शिक्षण पारंगत- बी.एड. स्तरीय (आगरा)
हिंदी शिक्षण प्रवीण- बी.टी.सी./डी.एल.एड. स्तरीय (आगरा, दीमापुर)
त्रिवर्षीय हिंदी शिक्षण डिप्लोमा- हिंदी शिक्षणप्रशिक्षण deat, दीमापुर (नागालैंड) में त्रिवर्षीय हिंदी शिक्षण डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम और द्वितीय वर्ष का अध्ययन पूरा करने के बाद तृतीय वर्ष का शिक्षण कार्य केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में कराया जाता है।
विशेष गहन हिंदी शिक्षण-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (दीमापुर) - यह एकवर्षीय पाठ्यक्रम भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों के अप्रशिक्षित हिंदी अध्यापकों के लिए है।
हिंदीतर भाषी राज्यों के सेवारत हिंदी अध्यापकों के लिए दूरस्थ अध्यापक शिक्षा विभाग के अंतर्गत दो वर्ष की अवधि का हिंदी शिक्षण पारंगत (पत्राचार-सह-संपर्क पाठ्यक्रम) का संचालन मुख्यालय आगरा से किया जाता है।