हिंतर राज्यों के अध्यापकों के लिए केंद्रों द्वार नवीकरण कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसका मार्गदर्शन नवीकरण एवं भाषा प्रसार विभाग तथा शैक्षणिक समन्वयक कार्यालय करता है।
नवीकरण एबं भाषा प्रसार विभाग गुजरात, कर्नाटक, असम, मिजोस्म और मणिपुर राज्य के हिंदी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के छात्रों के लिए 30 दिवसीय भाषा संवर्द्धनात्मक कार्यक्रम तथा सिक्किम राज्य के लिए 21 दिवसीय नवीकरण कार्यक्रम आगरा में चलाता है। राज्य सरकारों द्वारा प्रतिनियुक्त अध्यापक निम्नलिखित विवरण के अनुसार संस्थान के विभिन क्षेत्रीय केंद्रों में नवीकरण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं-
-
दिल्ली केंद्र- पंजाब, जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल (आदिवासी क्षेत्र) राज्यों के हिंदी अध्यापकों के लिए
-
हैदराबाद केंद्र- आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र एवं केंद्र शासित पांडिचेरी एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह के हिंदी अध्यापकों के लिए
-
गुवाहाटी केंद्र.- असम, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम के हिंदी अध्यापकों के लिए
-
शिलांग केंद्र- मेघालय एवं मिजोरम के हिंदी अध्यापकों के लिए
-
मैसूर केंद्र- कर्नाटक, केरल और केंद्र शासित लक्षद्वीप केहिंदी अध्यापकों के लिए
-
दीमापुर केंद्र- छागालैंड और मणिपुर के हिंदी अध्यापकों के लिए
-
भुवनेश्वर केंद्र- उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के हिंदी अध्यापकों के लिए
-
अहमदाबाद केंद्र- गुजरात, दमन दीव तथा दादर और नागर हवेली के हिंदी अध्यापकों के लिए